{"_id":"5a31897b4f1c1b6a678c19c4","slug":"41513195899-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू की तकनीकी परीक्षाएं अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीयू की तकनीकी परीक्षाएं अटकी
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं अटक गई हैं। विवि के पास एग्जाम कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं ही नहीं हैं। एक बार टेंडर करने के बाद भी कोई काबिल ठेकेदार नहीं मिला तो अब दोबारा टेंडर की विज्ञप्ति जारी की गई है। ठेकेदार मिलने के बाद कहीं जाकर उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी। तब परीक्षाएं शुरू हो पाएंगी।
तकनीकी विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं हर साल 18 से 20 दिसंबर के बीच शुरू हो जाती हैं। इस बार भी विवि तैयारी तो कर रहा था लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं ही खत्म हो गई। विवि में चले विवादों के चलते उत्तर पुस्तिकाओं के लिए टेंडर नहीं हो पाए। राजभवन ने डा. यूएस रावत को कुलपति और अनीता राणा को कुलसचिव बनाया तो प्रक्रिया शुरू हुई। टेंडर निकाले गए लेकिन कोई योग्य ठेकेदार ही नहीं मिला। अब विवि ने दोबारा टेंडर नोटिफिकेशन जारी किया है। टेंडर खुलने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति होगी। इसके बाद विवि परीक्षाएं करा सकेगा। विवि में इस वक्त बीटेक के करीब 32 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। परीक्षा न होने की वजह से छात्र चिंतित हैं। उनका कहना है कि विवि की लापरवाही उनके कॅरियर पर भारी साबित हो रही है। इस वजह से उनकी अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी लेट हो सकती हैं।
...................
उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। विवि का परीक्षा कार्यक्रम तैयार है। जैसे ही उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी तो परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। इसमें आठ से दस दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है।
विज्ञापन
- डा. कुंवर सिंह वैंसला, परीक्षा नियंत्रक, यूटीयू