{"_id":"595d13d74f1c1b1d398b45ec","slug":"41499272151-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में ढाई घंटे रोके यात्रा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में ढाई घंटे रोके यात्रा वाहन
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बुधवार को भी तीर्थयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यहां चट्टान से पत्थर छिटकने से तीर्थयात्रियों को करीब ढाई घंटे अपने वाहनों में ही गुजारने पड़े।
बुधवार सुबह दस बजे हल्की बारिश के दौरान लामबगड़ भूस्खलन चट्टान से पत्थर छिटकने शुरू हो गए थे, जिससे पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक लिया। जब दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे पत्थरों का छिटकना बंद हुआ, तब यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने दिया गया। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि लामबगड़ में थोड़ी सी बारिश होने पर भी चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।