{"_id":"59567f424f1c1b31788b4997","slug":"41498840898-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइप मशीन से पैसा निकालने का झांसा दे 76 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइप मशीन से पैसा निकालने का झांसा दे 76 हजार ठगे
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (ब्यूरो)। एटीएम में पैसे निकालने गए दो लोगों के खाते से एक ठग ने अपनी स्वाइप मशीन के जरिए 76 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों लोगों को ठगे जाने का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। इससे पहले वे कुछ करते, युवक वहां से फरार हो गया। ठगे गए दोनोें लोगों ने धरासू थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
28 जून को चिन्यालीसौड़ निवासी हुकुम चंद और तारे लाल धरासू थाने के पास पीएनबी एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उस वक्त एटीएम में एक युवक पहले से था। जब दोनों से एटीएम से पैसा नहीं निकला तो युवक ने दोनों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड ले लिए। इसके बाद शातिराना तरीके से उसने अपनी स्वाइप मशीन के जरिए दोनों कार्डों से पैसे निकाल लिए। दोनों कार्डों का पिन नंबर वह पहले ही देख चुका था, जब दोनों पैसा निकालने के लिए अपना पिन नंबर डाल रहे थे। इस ठगी में हुकमचंद के खाते से 40 हजार और तारे लाल के खाते से 36 हजार रुपए निकाल लिए गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।