{"_id":"59528e714f1c1b0b478b45ec","slug":"41498582641-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में कटौती करने पर प्रधानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में कटौती करने पर प्रधानों में रोष
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला प्रधान संगठन की बैठक में तीन सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया गया। संगठन ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर तीन जुलाई को रैली निकालने के साथ जिला मुख्यालय में सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।
जिला मुख्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से जहां विधायक निधि को एक करोड़ बढ़ाया गया। वहीं ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य वित्त की धनराशि में 60 प्रतिशत कटौती की गई है। उन्होंने राज्य वित्त की धनराशि पूर्व की भांति करने, प्रधानों का मानदेय पांच हजार प्रतिमाह देने, पंचायतीराज एक्ट लागू करने की मांग की है। इस मौके पर धीरज लाल शाह, गिरवीर परमार, संजीता रावत, बलदेव सिंह, राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन