फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बरसात में मुश्किल होगी राह

बरसात में मुश्किल होगी राह

Mon, 19 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बरसात में मुश्किल होगी राह
रुड़की। एडीबी की ओर से शहर में सीवरेज लाइन के लिए जगह-जगह की खुदाई बरसात में शहरवासियों के लिए जी का जंजाल साबित होगी। फिलहाल जल्द काम खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं, जबकि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से दी गई डेडलाइन भी बीत चुकी है। बरसात की आहट से जहां शहरवासियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है वहीं एडीबी अधिकारी और कर्मचारी इससे बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में हाईवे से लेकर संपर्क मार्ग तक महीनों से सड़कें खुदी पड़ी हैं, इनसे आए दिन शहरवासियों और अन्य राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। स्थिति यह है कि शहर में दून-दिल्ली हाईवे से लेकर गणेशपुर, रामनगर, आवास विकास, सिविल लाइंस में सड़कों की खुदाई कर सीवर लाइन बिछाने का काम महीनों से चल रहा है। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और नगर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से अधिकारियों संग बैठक कर 15 जून तक एडीबी के कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज भी कार्य की स्थिति जस की तस है। लोगों की समस्या कम होने की बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed