फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जूनियर स्कूलों में शिक्षकों के पदोन्नति 20 जुलाई तक

जूनियर स्कूलों में शिक्षकों के पदोन्नति 20 जुलाई तक

Mon, 19 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
जूनियर स्कूलों में शिक्षकों के पदोन्नति 20 जुलाई तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कई साल से प्रमोशन की राह देख रहे प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। विभाग जल्द ही उनका जूनियर स्कूलों में प्रमोशन करने जा रहा है। दरअसल जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखते हुए पद भरने की कवायद शुरू होने जा रही है। शिक्षकों को 20 जुलाई तक वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दे दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तंगी किसी से छिपी नहीं है। प्राइमरी स्कूलों से लेकर जूनियर और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। जनपद में 30 से अधिक जूनियर स्कूल हैं। लगभग हर स्कूल में 30 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। जिससे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। वहीं प्राइमरी स्कूलों में तैनात तमाम शिक्षक प्रमोशन लेकर जूनियर स्कूल में जाने का इंतजार कर रहे हैं। अलग अलग शिक्षक संगठनों की ओर से भी पदोन्नति की मांग की जा रही थी। जनपद में शिक्षकों और शिक्षक संगठनों का यह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने पदोन्नति की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इस कमी को पहले शिक्षकों की पदोन्नति से पूरा किया जाएगा। 20 जुलाई तक शिक्षकों के जूनियर स्कूलों में प्रमोशन कर दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गम स्कूलों में जरूरत से ज्यादा टीचर
जनपद के प्राइमरी स्कूलों में समायोजन की प्रक्रिया अधर में लटकी होने के कारण दुर्गम के तमाम स्कूलों में जरूरत से ज्यादा टीचर तैनात हैं। जबकि सुगम के स्कूलों में शिक्षकों की तंगी बनी हुई है। पिछले साल करीब 400 शिक्षकों की भर्ती के बाद उन सभी को नियमानुसार दुर्गम स्कूलों में तैनाती दे दी गई। जिससे दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या सरप्लस हो गई। विभाग ने समायोजन की प्रक्रिया भी शुरू की थी, मगर कई कारणों से यह कवायद सिरे नहीं चढ़ पाई। जूनियर स्कूलों में पदोन्नति होने से प्राइमरी स्कूलों में भी शिक्षकों के बैलेंस की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed