{"_id":"67e9586e9cb2569e1b00f133","slug":"40-people-underwent-health-checkup-in-amar-ujala-camp-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119972-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अमर उजाला के शिविर में 40 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अमर उजाला के शिविर में 40 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
- निशुल्क दवाओं का किया गया वितरण
लोगो..अमर उजाला फाउंडेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्वाण सोसाइटी के सहयोग से सिंघनीवाला गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 40 लोगों ने शिविर में अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में नि:शुल्क दवा और सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
रविवार को शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नोएडा के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. निशांत गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की ब्लड प्रेश और शुगर की भी जांच की गई। डॉ. निशांत गुप्ता ने लोगों बदलते मौसम में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। शिविर में 40 मरीजोंं ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इनमें अधिकतर फेफड़े, डायबिटीज और गठिया संबंधी रोगों के मरीज थे। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना की। इस मौके पर अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के उत्तर भारत मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, रजत सैनी, शेखर मिश्रा, विजय सिंह बुटोला, मुकेश गुप्ता, मनोज भट्ट, अजय गुप्ता, मनीष राणा, पीयूष, रजत आदि उपस्थित रहे।