फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 degree plus temperature in dehradun

मैदान के साथ अब तपने लगे पहाड़, चार दिन तक तेज गर्म हवाओं की चेतावनी

Mon, 21 May 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 May 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
40 degree plus temperature in dehradun
Hot Summer

बढ़ती गर्मी से अब पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। सूरज की तपिश के बीच सोमवार को राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर नजर आया। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक प्रदेशभर में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेशभर में सूरज की तपिश का असर नजर आया। राजधानी में दो साल बाद मई में तापमान ने 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 17 मई 2016 को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून के अलावा पंतनगर में भी तापमान ने 40 का आंकड़ा छूते हुए 40.3 डिग्री तक पहुंच गया। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिन तक प्रदेशभर में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 28 के बाद अच्छी बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। 28, 29 और 30 मई को प्रदेशभर में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed