फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4,238 students passed BEd entrance examination

4,238 छात्रों ने पास की बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
4,238 students passed BEd entrance examination
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 4238 छात्र-छात्राओं ने पास कर ली है। खास बात यह है कि विवि ने परीक्षा आयोजन के दस दिन के भीतर परिणाम जारी कर दिया है। विवि 25 जुलाई से काउंसिलिंग शुरू करेगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6,249 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5,665 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,238 ने परीक्षा पास कर ली। विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि उनका मकसद समय से प्रवेश परीक्षा कराने के बाद रिजल्ट जारी करना था। दस दिन के भीतर हमने रिजल्ट जारी किया है। सत्र समय से शुरू हो, इसके लिए हम 25 से काउंसिलिंग भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि 25 निजी और आठ राजकीय महाविद्यालयों में इस प्रवेश परीक्षा से दाखिले किए जाएंगे। 25 जुलाई से होने वाली काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed