फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games in Uttarakhand Order issued to organize special training camps for 34 sports

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल...34 खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाने का आदेश जारी, जानें कब से लगेंगे

Wed, 13 Nov 2024 04:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 04:17 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले साल जनवरी से होना है। 34 खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी खेल संघों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
38th National Games in Uttarakhand Order issued to organize special training camps for 34 sports
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के विशेष प्रशिक्षण कैंप 15 नवंबर से लगाने के लिए शासन की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि 34 खेलों के लिए कैंप लगाने शुरू किए जाएं। जहां तक पिछले शासनादेश में खिलाड़ियों से संबंधित भत्तों व अन्य संशोधन हैं, उसकी प्रक्रिया गतिमान है। कैंप लगाने के लिए संबंधित खेल फेडरेशन को निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह पत्र खेल के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा की ओर से जारी हुआ है। सभी फेडरेशन के अलावा सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है, ताकि फेडरेशन को राज्य की ओर से कैंप संबंधी सहयोग करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित 34 खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना अति आवश्यक है, इससे संबंधित जनवरी 2021 का शासनादेश वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार संशोधन की प्रक्रिया में है, लेकिन प्रशिक्षण कैंप के महत्व को देखते हुए 15 नवंबर से कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed