फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38 vehicles fined for speeding on Delhi-Yamunotri highway

Dehradun News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार 38 वाहनों के चालान

Mon, 05 May 2025 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
38 vehicles fined for speeding on Delhi-Yamunotri highway
वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन ने 38 वाहनों के चालान किए। इनमें पांच चारधाम यात्रा वाहन भी शामिल थे। अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।पछवादून क्षेत्र में देहरादून पांवटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। सहसपुर में एक तेज रफ्तार बस के पलटने से एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सेलाकुई में एक तेज रफ्तार कार ने 10 बच्चों को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। विकासनगर में एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया था। उसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि 38 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से दो चारधाम यात्रा बस और तीन टैक्सी थी। बताया कि अन्य वाहनों में कार, यूटिलिटी और निजी बस शामिल रही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजार या घनी आबादी क्षेत्र के बीच गति को 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक निर्धारित किया है। बताया कि जिन वाहनों के चालान किए गए उनकी अधिकतम गति 85 किमी प्रति घंटा से अधिक थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed