फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38 smugglers arrested with liquor, one absconding

38 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 06 Oct 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
38 smugglers arrested with liquor, one absconding
विकासनगर। कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियान चला अवैध अंग्रेजी शराब की 38 पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि, एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लग्जरी कार और एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसआई निधि डबराल के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। ब्राइट एजेंल तिराहा पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से उत्तराखंड ब्रांड की 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन में दो लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गांगरो थाना कालसी के रूप में हुई। फरार आरोपी की पहचान महावीर सिंह चौहान निवासी ग्राम कुनावा थाना चकराता के रूप में हुई। वहीं शनिवार तड़के करीब चार बजे सहसपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते शराब तस्करी कर पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र में बेचने के लिए लाई जा रहा है। जिस पर पुलिस ने थाना प्रभारी पीडी भट्ट और धर्मावाला चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुंसाई के नेतृत्व में धर्मावाला चैक पोस्ट पर वाहनों को रोक तलाशी ली। यहां पुलिस ने एक कार को रोक कर सघन तलाशी ली तो उसमें से आठ पेटी ब्लू ब्लेजर रिजर्व व्हिस्की की बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने कार को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र निवासी राधा स्वामी मोहल्ला छछरोली यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed