फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   '370 whole country has been in confusion for 70 years'

370 पर 70 सालों से भ्रम में रहा पूरा देश

Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
'370 whole country has been in confusion for 70 years'
भाषण प्रतियोगिता में मौजूद शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी।
देहरादून। कश्मीर और अनुच्छेद 370 विषय पर बृहस्पतिवार को एमकेपी पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ज्यादातर वक्ताओं ने अनुच्छेद 370 के मामले में बीते 70 देश को भ्रम में रखने की बात कही। वक्ताओं का कहना था कि यह अनुच्छेद अस्थाई था, जिसके विपक्ष में उस समय कश्मीर के भी कुछ सांसद थे। बावजूद इसके सात दशकों तक यह बना रहा। भाषण प्रतियोगिता में कुल 14 संस्थानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सुशील पंडित ने कहा कि हमें ये तो पढ़ाया जाता है कि हम कब हारे, लेकिन विजय गाथाओं के बारे में कम जानकारी दी जाती है। यही कारण है कि हमें आंक्रांताओं मुगलों की वंशावलियां तो याद हैं, लेकिन बप्पा रावल को नहीं जानते। प्रमुख वक्ता कश्मीरी एक्टिविस्ट विशिष्ट अतिथि निधि बहुगुणा ने पाक अधिकृत कश्मीर पर भाषण दिया। इसके बाद छात्रों ने अपने विचार रखे। इसमें प्रथम स्थान डीडब्ल्यूटी कॉलेज की आराधना गौड़, एमकेपी कॉलेज की अनीता ने दूसरा और डीबीएस कॉलेज की श्रेया शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पप कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, डॉ. ममता सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में स्पर्श गंगा कार्यकर्ता सुषमा और समाजसेवी मोना कौल शामिल रहीं।
विज्ञापन

पेसल वीड में भी हुई वाद विवाद प्रतियोगिता
देहरादून। प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से 31वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का विषय भी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना ही था। प्रतियोगिता में मार्डन स्कूल बाराखंबा नई दिल्ली प्रथम रहा। व्यक्तिगत विजेता मॉडर्न स्कूल के रोहनक थे। एशियन स्कूल के एविराज दूसरे और पेसल वीड के चाणक्य शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डॉ. प्रेम कश्यप, मेजर जनरल शमी सभरवाल, आकाश कश्यप, राशि कश्यप आदि उपस्थित रहे।

कश्मीर और अनुच्छेद 370' विषय पर एमकेपी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयी भाषण प्रतियोगित?

कश्मीर और अनुच्छेद 370' विषय पर एमकेपी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयी भाषण प्रतियोगित?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed