फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   340 teacher recruitment in uttarakhand, see list.

बीएड टीईटी पास 340 युवा बनेंगे शिक्षक, सूची जारी

Sat, 16 Jan 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
340 teacher recruitment in uttarakhand, see list.

उत्तराखंड के बीएड टीईटी पास 340 प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शुक्रवार को 340 अभ्यर्थियों की अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। अपर निदेशक गीता नौटियाल ने कहा कि 31 जनवरी से पहले सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 980 पदों के लिए एक फरवरी वर्ष 2014 में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी, लेकिन बाद में इन पदों को बढ़ाकर 2794 किया गया।
विज्ञापन


यहां देखें सूची-www.scert.uk.gov.in

विभाग की ओर से सितंबर 2014 में इन पदों पर शिक्षकों का चयन किया गया, लेकिन 340 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों ने अंतिम चयन के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों को चयन के कई मौके दिए गए, लेकिन ये अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी तक जरूर करा लें प्रमाण पत्रों की जांच

340 teacher recruitment in uttarakhand, see list.

शिक्षा विभाग की ओर से अब चयन सूची के सापेक्ष योगदान न करने से रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों को 23 जनवरी तक समस्त मूल पत्रों एवं एक सेट स्वप्रमाणित छाया प्रति के साथ परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी।

23 जनवरी तक अपने प्रमाण पत्रों की जांच न कराने वाले अभ्यर्थियों का चयन निरस्त माना जाएगा। एससीईआरटी की ओर से अपनी वेबसाइट पर भी चयनित अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची दी गई है।

इनका है कहना
चयनित अभ्यर्थियों को जनपद आवंटित कर दिए गए हैं, जिन्हें विद्यालय अपने जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आवंटित किए जाएंगे।
- गीता नौटियाल, अपर निदेशक एससीईआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed