{"_id":"59cdfda34f1c1b9c538b4e43","slug":"33-ward-will-establish-in-10-municipalities","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के दस नगर निकायों में बढे़ंगे 33 वार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के दस नगर निकायों में बढे़ंगे 33 वार्ड
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के दस नगर निकायों में इस बार 33 वार्ड बढ़ने जा रहे हैं। हालांकि ये परिसीमन के पार्ट-1 की स्थिति है। सीमा विस्तार के बाद 41 नगर निकायों में भी परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद विभिन्न निकायों में बढ़ने वाले वार्डों की संख्या और ज्यादा निकलकर आएगी। दरअसल, शहरी विकास निदेशालय ने परिसीमन के पार्ट-1 में उन 36 नगर निकायों के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं, जिनमें सीमा विस्तार नहीं होना है। कहा जा सकता है कि इन नगर निकायों में तुरंत परिसीमन कराए जाने में कोई दिक्कत नहीं है। परिसीमन पार्ट-1 में सबसे ज्यादा सात वार्ड जसपुर नगर पालिका में बढ़ रहे हैं। दस नगर निकायों में बढ़ने वाले वार्डों की संख्या दो से सात तक है।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है वार्डों का परिसीमन
-नगर निकाय के चुनाव 2013 में 2001 की जनगणना के आधार पर हुए थे। 2011 में जनसंख्या के नए आंकडे़ जारी हुए हैं। जनसंख्या के नवीन आंकड़ों के लिहाज से वार्डों का परिसीमन अनिवार्य शर्त है। परिसीमन के बाद वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
विज्ञापन
पार्ट-1 में यहां होगा परिसीमन
-लक्सर, गोपेश्वर, टिहरी, चंबा, मुनिकीरेती, दुगड्डा, धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट, द्वाराहाट, कपकोट, नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, जसपुर, महुवाडावरा, महुआखेड़ागंज, केलाखेड़ा, सेलाकुई-सेंट्रल होपटाउन, भगवानपुर, शिवालिकनगर, पिरान कलियर, नौगांव, थराली, पीपलकोटी, घनसाली, गजा, लंबगांव, चमियाला, तिलवाड़ा, सतपुली, बेरीनाग, बनबसा, रानीखेत-चिनियानौला, भिकियासैंण, नानकमत्ता।
इन निकायों में बढ़ेंगे वार्ड
निकाय का नाम मौजूदा वार्ड प्रस्तावित वार्ड
जसपुर 13 20
रामनगर 15 20
नैनीताल 13 15
लक्सर 9 11
गोपेश्वर 9 11
चंबा 7 11
मुनिकीरेती 7 11
महुआखेडागंज 7 9
केलाखेड़ा 7 9
डीडीहाट 4 7
पहले चरण में शासन को जिलों से 36 नगर निकायों के प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। सीमा विस्तार के बाद दूसरे चरण में तमाम निकायों में परिसीमन की कार्रवाई होगी। हमारा प्रयास परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया को समयबद्घ ढंग से पूरा करने की है।
-विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव और निदेशक, शहरी विकास
टिहरी दिखाएगा पलायन की तस्वीर
टिहरी नगर पालिका परिषद पहाड़ से पलायन की तस्वीर दिखाएगा। नए परिसीमन में इस नगर पालिका परिषद में वार्ड बढ़ने की जगह घट रहे हैं। जिले से शहरी विकास निदेशालय होते हुए शासन पहुंचा प्रस्ताव चौंकाने वाला है। नए परिसीमन में इस निकाय में दो वार्ड कम हो रहे हैं। टिहरी नगर पालिका परिषद में अभी वर्तमान में 13 वार्ड हैं, लेकिन नए परिसीमन में यह घटकर 11 रह जा रहे हैं। दरअसल, 2001 की जनगणना के अनुसार यहां पर कुल आबादी 33005 थी। 2011 की जनगणना में टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में सिर्फ 24014 नागरिक ही रह गए हैं। वार्डों के लिए शहरी विकास विभाग ने जो मानक बनाए हैं, उसके अनुसार, यहां पर अब सिर्फ 11 वार्ड बन रहे हैं। यह स्थिति बताने के लिए काफी है, कि उत्तराखंड के न सिर्फ गांवों, बल्कि शहरों में भी पलायन की मार पड़ रही है।