फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   32 forest guards become part of forest department after passing out parade

पासिंग आउट परेड के बाद वन विभाग का हिस्सा बने 32 वन आरक्षी

Tue, 08 Dec 2020 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
32 forest guards become part of forest department after passing out parade
रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में शामिल वना आरक्षी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 101वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 32 वन आरक्षी प्रशिक्षण के बाद वन विभाग का हिस्सा बन गए। प्रशिक्षु वन आरक्षियों ने प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला को पासिंग आउट परेड कर सलामी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र के उप निदेशक मुकेश कुमार ने चालू प्रशिक्षण वर्ष की प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ष में 15 प्रशिक्षु ससम्मान श्रेणी और 17 वन आरक्षी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। सफल वन आरक्षियों को प्रमाण पत्र और मैडल वितरित किए गए। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के अनीस कुमार सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। टोंस वन प्रभाग पुरोला के संदीप मधवाल दूसरे और देहरादून वन प्रभाग के अमित कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला ने कहा कि यह वन केंद्र के लिए गौरव की बात है कि आज उसका 101 वां दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है। कहा कि वन आरक्षी वन विभाग की रीढ़ हैं। वन्य जीवों और वनस्पति की सुरक्षा करना वन आरक्षियों का दायित्व हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक, वन संरक्षक यमुना वृत्त अमित वर्मा, कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ एसपी शर्मा, प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक राजेंद्र हिंगवाण, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी एमपी बिजल्वाण, उप वन क्षेत्राधिकारी सतेंद्र गुंसाई, वन दरोगा प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे।

रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में शामिल वना आरक्षी।

रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में शामिल वना आरक्षी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed