फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन मामले में यूपी के अधिशासी अभियंता तलब

स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन मामले में यूपी के अधिशासी अभियंता तलब

Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन मामले में यूपी के अधिशासी अभियंता तलब
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के मामले में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सहारनपुर के बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने अगली सुनवाई पर अधिकारियों को समस्त दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को बाल विधानसभा विधायक जानवी की ओर से शिकायत दर्ज कराई थी कि विकासनगर स्थित एक स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने पिटकुल अधिकारियों को नोटिस जारी किया। बुधवार को आयोग में प्रकरण की सुनवाई हुई। पिटकुल अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार और एसडीओ राजेश कुमार ने आयोग को बताया कि स्कूल के ऊपर से गुजर रही लाइन पिटकुल की नहीं है। बल्कि यह लाइन उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसका रखरखाव भी उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ही करता है। ऐसे में पिटकुल का इससे कोई लेनादेना नहीं है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने आदेश जारी किया कि अगली सुनवाई पर सहारनपुर बिजली विभाग के अधिकारियाें को तलब किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed