{"_id":"5cd09a3dbdec22076d204626","slug":"31557174845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रासंफार्मर ठीक करते समय अचानक करंट आने से लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रासंफार्मर ठीक करते समय अचानक करंट आने से लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। टिहरी जिले के घनसाली उपकेंद्र के अंतर्गत ट्रांसफार्मर ठीक करते समय अचानक करंट आने से एक लाइनमैन झुलसकर घायल हो गया। गंभीर हालत में लाइनमैन को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अधिशासी अभियंता ने सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक घनसाली सब स्टेशन से जुड़े इलाके में लाइनमैन देशराज कंसवाल ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था। उसने शटडाउन भी किया हुआ था। इसी बीच अचानक ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। इससे झुलसकर देशराज घायल हो गया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लाइनमैन को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी रमेश प्रसाद रतूड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही नई टिहरी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। दूसरी ओर प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा और मुख्य अभियंता एके सिंह ने घटना की जानकारी ली है।