फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून के विक्रेताओं ने नैनीताल के डीलरों को दिया समर्थन

दून के विक्रेताओं ने नैनीताल के डीलरों को दिया समर्थन

Tue, 07 May 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दून के विक्रेताओं ने नैनीताल के डीलरों को दिया समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड प्रदेश की ओर से सोमवार को आयोजित बैठक में विक्रेताओं ने नैनीताल के राशन डीलरों को समर्थन देने का एलान किया है।

प्रदेश महासचिव बीड़ी शर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले में आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी के नाम पर विक्रेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके चलते 244 राशन विक्रेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर विक्रेताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो दून के राशन डीलर भी सामूहिक इस्तीफे को बाध्य हाेंगे। इसके अलावा बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खाद्यान्न गोदान की समस्या उठाते हुए विक्रेताओं ने अवगत कराया कि गोदाम से गेहूं व चावल की घटतौली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राशन डीलरों को एक से दो किलो खाद्यान्न कम मिल रहा है। इससे डीलरों में भारी रोष है। इस प्रकरण में जल्द ही गोदाम प्रभारी से वार्ता की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, महासचिव हेमंत अग्रवाल, अरुण शाह, सतीश कुमार, नितिन, रवि शर्मा अमिचंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed