फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई

ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई

Tue, 19 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अजबपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह अल्मोड़ा डिपो की बस के ब्रेक फेल होने से डिवाइडर के टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बस चालक का कहना है कि यात्रियाें को बचाने के लिए बस डिवाइडर से टकरा दी थी।

आईएसबीटी से सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अल्मोड़ा डिपो की बस (यूके 07 पीए 3119) सवारियों को लेकर रवाना हुई थी। बस में करीब छह यात्री सवार थे। अजबपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही बस अनियंत्रित हो गई। बस चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नहीं लगे। इसके बाद चालक गुलाब सिंह निवासी बागेश्वर ने बस डिवाइडर से टकरा दी। इससे बस डिवाइडर पर चढ़कर बंद हो गई। वहीं अचानक हुई घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक हरिद्वार हाईवे पर जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस सड़क से हटवाई, इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। बस चालक गुलाब सिंह का कहना था कि यदि बस को डिवाइडर से नहीं टकराते तो दूसरे वाहनाें से टक्कर का अंदेशा था। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। वहीं, परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed