{"_id":"5c6c65fbbdec227376728856","slug":"31550607867-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से शुरू होगा दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से शुरू होगा दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त से शुरू होगा दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य अगस्त से शुरू होने की संभावना है। पिछले वर्ष अक्तूबर में रेलवे और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के बीच अनुबंध के बाद डीपीआर तैयार करने का कार्य जीपी माथुर कंसल्टेंसी कंपनी को दिया गया है। जिसे चार महीने का समय दिया गया है। जो जून महीने में डीपीआर तैयार कर एमडीडीए को देगी, इसके बाद टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एमडीडीए ने दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 15 दिन पहले एमडीडीए ने जीपी माथुर कंसल्टेंसी को डीपीआर तैयार करने का कार्य दिया है। इसके लिए कंपनी को चार महीने का समय दिया गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में यह कार्य अगस्त से शुरू होने की संभावना है। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दून रेलवे स्टेशन में यात्रियों को थ्री स्टार के मानक का होटल, डोरमेट्री, फूड कोर्ट, पार्किंग, सर्विस अपार्टमेंट, हाईटेक टिकट काउंटर समेत तमाम सुविधाएं मिलेगी। बसों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। सहारनपुर चौक से घंटाघर जाने वाली मुख्य सड़क से स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
---
सर्विस अपार्टमेंट में होंगे वन बीएचके के फ्लैट
दून रेलवे स्टेशन में बनने वाले सर्विस अपार्टमेंट में वन बीएचके के फ्लैट भी बनेंगे। जो पूरी तरह से व्यवस्थित होगा। इसे एक महीने के लिए किराये पर भी लिया जा सकेगा। किराया कितना होगा, इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। इसके अलावा उच्च सुविधाओं से पूर्ण होटल भी बनाया जाएगा।