फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समस्याओं के निराकरण को नही लगानी होगी नगर निगम की दौड़

समस्याओं के निराकरण को नही लगानी होगी नगर निगम की दौड़

Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निराकरण को नही लगानी होगी नगर निगम की दौड़
समस्याओं के निराकरण को नहीं लगानी पड़ेगी नगर निगम की दौड़
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में कार्यालय खोले जाएंगे। जिसके बाद स्ट्रीट लाइट, नाली, टूटा रास्ता, गंदगी जैसी समस्याओं को लेकर लोगों को नगर निगम दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जहां शहरी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इतना ही नहीं इन कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। जहां नगर निगम के कर्मचारियों को प्रतिदिन अपनी हाजिरी देनी होगी।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से जो योजना तैयार की जा रही है, उसके तहत सभी 100 वार्डों में कार्यालय खोले जा रहे हैं। इन कार्यालयों में स्ट्रीट लाइट, नाली खड़ंजा, सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कराएंगे। जिसका अधिकारियों द्वारा निराकरण कराया जाएगा। नगर आयुक्त पांडे ने बताया कि इन कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। जहां सफाई कर्मचारियों के साथ ही वार्ड से संबंधित अन्य कर्मचारियों को भी हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था नहीं होने से कई कर्मचारी अचानक ड्यूटी से नदारद हो जाते हैं और नगर निगम अफसरों को इनकी जानकारी नहीं मिल पाती है। अब जबकि इन कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएंगी तो कर्मचारियों को हाजिरी देना अनिवार्य हो जाएगा। नगर आयुक्त का कहना है कि योजना को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। इस संबंध में अफसरों के साथ बैठक कर योजना भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed