फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लास्टिक कूड़े को रिसाइकिल कर कमाई करेगा निगम

प्लास्टिक कूड़े को रिसाइकिल कर कमाई करेगा निगम

Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक कूड़े को रिसाइकिल कर कमाई करेगा निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम अब प्लास्टिक कूड़ा रिसाइकिल कर कमाई करेगा। इसके लिए निगम संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत कोका कोला कंपनी के साथ प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण की योजना बना रहा है। एकत्र किए गए प्लास्टिक से सड़क बनाने के साथ ही बाल्टी, बोतल, पाइप, चटाई, कुशन, तकिया आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए टीम ने निरीक्षण भी कर लिया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में सालभर में लाखों टन प्लास्टिक कूड़ा निकलता है। जो जमीन को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण को भी दूषित करता है। इसके निस्तारण के लिए नगर निगम प्रशासन ने योजना बनाई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की टीम ने बीते दिनों नगर निगम क्षेत्र का दौरा भी कर लिया है। टीम ने निगम प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। कोका कोला कंपनी के साथ मिलकर प्लास्टिक कूड़े का न केवल निस्तारण किया जाएगा बल्कि रिसाइकिल कर उससे घरेलू के साथ ही सजावट के सामान भी बनाए जाएंगे। इससे नगर निगम को भी आर्थिक लाभ होगा। वहीं, प्लास्टिक से फैलने वाले प्रदूषण पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

---
बोर्ड में रखा जाएगा प्रस्ताव
इस सप्ताह कंपनी की ओर से प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को सौंपे जाने की संभावना है। इसके बाद प्रस्ताव को बोर्ड में रखा जाएगा। सहमति बनने के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोजाना निकलता है 350 मीट्रिक टन कूड़ा
नगर निगम क्षेत्र में मौजूदा समय में करीब 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसमें से 20-25 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा होता है। पहले ही प्लास्टिक कचरा अलग होने से उसे प्लांट पर नहीं भेजा जाएगा। इससे निगम को आर्थिक लाभ होगा।
---
नगर निगम का दायरा बढ़ने के कारण प्लास्टिक कचरा काफी निकलेगा। इसका निस्तारण बड़ी चुनौती है। पर्यावरण को देखते हुए इस पर विचार किया जा सकता है।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed