{"_id":"5c004e05bdec2241bb51d338","slug":"31543523845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज ने दिया आंदोलनकारी छात्रों को लिखित आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज ने दिया आंदोलनकारी छात्रों को लिखित आश्वासन
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक शुल्क का मामला स्थगित रखने का लिखित आश्वासन आंदोलित छात्रों को दिया है। वहीं छात्रों ने अभी आंदोलन खत्म नहीं करने की बात कही है। छात्र हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बढ़ी हुई फीस नहीं लौटाने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।
आयुर्वेदिक कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अश्वनी कांबोज ने बृहस्पतिवार को आंदोलनकारी छात्रों को एक पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने तक शुल्क का मामला स्थगित रखने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्रों का कहना है कि शुल्क वापसी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर मामले में कॉलेज ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है।