फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली से जगमग हुआ हरिद्वार जिले का ह रेक आशियाना

बिजली से जगमग हुआ हरिद्वार जिले का ह रेक आशियाना

Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली से जगमग हुआ हरिद्वार जिले का ह रेक आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हरिद्वार राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों को बिजली पहुंचायी जा चुकी है। इस संबंध का प्रमाणपत्र ऊर्जा सचिव राधिका झा ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
ऊर्जा सचिव राधिका झा के अनुसार 10 नवंबर 2017 को सौभाग्य योजना की शुरुआत के समय हरिद्वार जिले में 33431 ऐसे परिवारों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद योजना के तहत सभी घरों को बिजली की आपूर्ति कर दी गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने इसे सरकार और ऊर्जा विभाग की बड़ी उपलब्धि बताई और बाकी जिलों में योजना के लाभार्थियोें को 30 नवंबर तक बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कहा है कि यदि कोई भी उपभोक्ता योजना के तहत बिजली कनेक्शन से वंचित रह गया है तो वह अपने नजदीकी सब स्टेशन पर जाकर जानकारी देने के साथ ही कनेक्शन ले सकता है या फिर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed