{"_id":"5bdcb6febdec2269774f0bb7","slug":"31541191422-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से जगमग हुआ हरिद्वार जिले का ह रेक आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से जगमग हुआ हरिद्वार जिले का ह रेक आशियाना
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हरिद्वार राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों को बिजली पहुंचायी जा चुकी है। इस संबंध का प्रमाणपत्र ऊर्जा सचिव राधिका झा ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
ऊर्जा सचिव राधिका झा के अनुसार 10 नवंबर 2017 को सौभाग्य योजना की शुरुआत के समय हरिद्वार जिले में 33431 ऐसे परिवारों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद योजना के तहत सभी घरों को बिजली की आपूर्ति कर दी गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने इसे सरकार और ऊर्जा विभाग की बड़ी उपलब्धि बताई और बाकी जिलों में योजना के लाभार्थियोें को 30 नवंबर तक बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कहा है कि यदि कोई भी उपभोक्ता योजना के तहत बिजली कनेक्शन से वंचित रह गया है तो वह अपने नजदीकी सब स्टेशन पर जाकर जानकारी देने के साथ ही कनेक्शन ले सकता है या फिर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन ले सकता है।