{"_id":"5bb28980867a557ed5718537","slug":"31538427264-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 संभावित खिलाड़ियों का हुआ बोन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 संभावित खिलाड़ियों का हुआ बोन टेस्ट
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 संभावित खिलाड़ियों का हुआ बोन टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड की अंडर-16 टीम के लिए चुने गए संभावित 30 खिलाड़ियों का सोमवार को बोन टेस्ट हुआ। रिपोर्ट आने पर संभावित 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर उम्र कम कर तीन खिलाड़ियों को प्रवेश मिलने का मामला उजागर हुआ था। मामला पकड़ में आने के बाद बीसीसीआई अंडर-16 की टीम के चयन में सावधानी बरत रही है। अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का बोन टेस्ट हुआ है। दो दिन में बोन टेस्ट की रिपोर्ट आने की संभावना है। बोन टेस्ट में फेल होने पर उनके स्थान पर शामिल खिलाड़ियों का भी बोन टेस्ट होगा। इसी के बाद कैंप के लिए संभावित 25 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अंडर-16 टीम का विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पहला मैच 21 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के साथ होगा। पांच या छह अक्तूबर से कैंप शुरू होने की संभावना है।