फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कें दुरुस्त करें

इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कें दुरुस्त करें

Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कें दुरुस्त करें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व हर हाल मेें चिह्नित 13 सड़कों के अलावा आंतरिक मार्गों को गड्ढा मुक्त करें। समय सीमा के अंदर मलबा निस्तारण अवश्य कर दें। यह निर्देश जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिला कार्यालय सभागार में हुई एक बैठक के दौरान जिम्मेदार अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से होने वाले विधानसभा सत्र के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई आदि कार्य पूरा हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजपुर रोड, बहल चौक, आराघर रिस्पना मार्ग, सर्वे चौक राजपुर मार्ग, फव्वारा चौक से रायपुर मार्ग, आईएसबीटी रिस्पना मार्ग और एयरपोर्ट मार्गों पर कार्य की गति तेज करें। उन्होंने नगर निगम को हिदायत दी कि फुटपाथों, सभी मार्गों पर पड़ा मलबा, निर्माण सामग्री, होर्डिंग्स और अन्य सामग्री तत्काल हटाएं। बैठक में जानकारी दी कि बुद्धा चौक, कर्जन रोड, कनक चौक, प्रिंस चौक, ओरियन्ट चौक आदि स्थानों पर पानी इकठ्ठा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। उक्त स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोनिवि, एनएच और परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रम्बल स्ट्रीट, स्प्रिंग पोस्ट रेडियम रिफलेक्टर और साईनेज बोर्ड लगवाएं।
विज्ञापन

बैठक में रायपुर माल देवता मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने का निर्णय लिया गया। अफसरों ने रिपोर्ट दी कि वाहनों के लिए स्पीडोमीटर और चालकों की जांच पुलिस एक्लोमीटर से कर रही है। दुर्घटना प्रभावित लोगों को बीमा का लाभ मुहैय्या कराया गया या नहीं इसकी पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बलराम, राजेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed