फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी से अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट संचालित करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। ये धंधा यहां एक होटल से संचालित हो रहा था। शनिवार को पुलिस और एसटीएफ ने इस धंधे में लिप्त तीन युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक एसटीएफ को शहर के लक्खीबाग इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट से जुड़े दलालों के ठहरने की सूचना मिली थी। इस आधार पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल के कमरों में ठहरे तीन युवक और उनके पास से तीन युवतियां बरामद की गईं। लक्खीबाग पुलिस चौकी प्रभारी पीएस रावत ने बताया कि मौके से नासिर (22) निवासी गांव मानकमऊ, जिला सहारनपुर, राहुल (23) निवासी कांवली रोड देहरादून और मनोज (28) निवासी घंटाघर (गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों से पूछताछ की तो बताया कि वह ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग के जरिये सेक्स रैकेट का धंधा करते हैं। प्रति बुकिंग 10 से 15 हजार रुपये में की जाती थी। बुकिंग होने पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर उन्हें ग्राहकों के पास भेजते थे। आरोपियों के पास ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा रिकार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी 11 सितंबर से शहर के इस होटल में ठहरे हुए थे। वहीं युवतियों को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed