{"_id":"5b9c1d4b867a557ec97f1b5a","slug":"31536957771-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन इंस्टीट्यूट में 44 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन इंस्टीट्यूट में 44 यूनिट रक्तदान
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अमेजन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में शुक्रवार को 44 यूनिट रक्तदान हुआ। निदेशक सुदेश शर्मा ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।
शुक्रवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अमेजन इंस्टीट्यूट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निदेशक सुदेश शर्मा ने रक्तदान करते हुए अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित तौर पर रक्तदान करने का संकल्प ले तो जरूरतमंदों को कभी रक्त के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। विशेषकर युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर शिक्षकों और स्टाफ ने भी रक्तदान किया।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. प्रतीक ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतर पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। शरीर से निकाले गए रक्त की पूर्ति 48 घंटों में हो जाती है। वहीं, अन्य तत्वों की पूर्ति में 90 दिन का समय लगता है। आयोजन में मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह चौहान, प्राचार्य वैभव शर्मा, रोहित जोशी, राहुल बकराडी, रवि कुमार, लक्ष्मण सिंह, जगदीप सिंह, हिमांशु डालिया, आकाश, आशीष काला, विपुल वर्मा, आजाद सिंह, महादेव सिंह, बिमेश मोहन, नवीन राणा, रोहन गुसाईं, प्रदीप रावत, आशीष नेगी, रविंद्र राणा, सूरज पुंडीर और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा, राजेश कुकरेती, सचिन सेमवाल, लेखनी सेमवाल, विकास ने भी सहयोग दिया।