फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंडोनेशिया के बाली में दिखती हैं हिदू संस्कृति की झलक

इंडोनेशिया के बाली में दिखती हैं हिदू संस्कृति की झलक

Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया के बाली में दिखती हैं हिदू संस्कृति की झलक
बाली में दिखती है हिंदू संस्कृति की झलक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और सेंट्रल हिमालयन इंवायरनमेंट एसोसिएशन (चिया) की ओर से शनिवार एक होटल के सभागार में ‘हिंदूज ऑफ बाली : कल्चर एंड इंवायरनमेंट विषयक’ स्लाइड शो और व्याख्यान आयोजित गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप साह ने इंडोनेशिया स्थित बाली प्रांत में हिंदू संस्कृति व पर्यावरण पर अपने छायाचित्रों से प्रकाश डाला।
अनूप साह ने बताया कि इंडोनेशिया में करीब 17000 द्वीप हैं। जिसमें से करीब 8000 द्वीपों में लोग रहते हैं। जिसमें बाली द्वीप भी शामिल है। बाली में हिंदू धर्म व संस्कृति का बहुत पुराना इतिहास है। यहां अभी अधिकांश लोग हिंदू हैं। बाली प्रांत में 83 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। यहां पर बालिनी, इंडोनेशियन, चीनी व अंग्रेजी भाषा का प्रचलन है। अर्थव्यवस्था के लिहाज से यहां पर पर्यटन एक प्रमुख व्यवसाय के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के निदेशक प्रो. बीके जोशी ने मंचासीन अतिथियों और सभागार में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। सेंट्रल हिमालयन इंवायरनमेंट एसोसिएशन (चिया) के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि छायाकार अनूप साह की प्रस्तुति ने बाली प्रांत की प्राचीन भारतीय हिंदू संस्कृति और उसके अनछुए पहलुओं को बेहतर तरीके से आम लोगों के बीच रखा है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव एसके दास, डॉ. इंदुु कुमार पांडे, चिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. मनोज पंजानी, जगदीश सिंह, खुशीराम, सुंदर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed