फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून के 1063 लोगों को नहीं मिल पाएंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

दून के 1063 लोगों को नहीं मिल पाएंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दून के 1063 लोगों को नहीं मिल पाएंगे मुफ्त गैस कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लंबे समय से बजट के इंतजार में लटकी राज्य उज्ज्वला योजना के लिए जारी बजट में देहरादून के हिस्से में मात्र सात लाख रुपये ही आए हैं। इतने कम बजट से जिले के सिर्फ 437 लोगों को ही योजना का लाभ मिल पाएगा। वहीं आपूर्ति विभाग के पास कनेक्शन के लिए 1500 आवेदन पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश सरकार ने केंद्र की उज्ज्वला योजना की तर्ज पर राज्य उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 55 बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी वितरित किए थे। इसके बाद सभी गैस एजेंसियों को फार्म वितरण करने को कहा गया, लेकिन बजट जारी न होने के कारण गैस एजेंसी संचालकों ने हाथ खडे़ कर दिए। इससे योजना परवान नहीं चढ़ पाई। लंबे इंतजार के बाद अब समस्त जिलों के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें दून के हिस्से में मात्र सात लाख रुपये आए हैं। वहीं आपूर्ति विभाग के अनुसार 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में दून जिले के सभी आवदेनकर्ताओं को रसोई गैस कनेक्शन मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

---
राज्य उज्ज्वला योजना के तहत दून जिले को सात लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस बजट से 437 पात्र परिवाराें को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।
-विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी

इन जिलों को भी मिला बजट
जिला बजट
अल्मोड़ा 356000
ऊधमसिंह नगर 990000
नैनीताल 546000
बागेश्वर 474000
पौड़ी 1440000
चंपावत 665000
उत्तरकाशी 710000
रुद्रप्रयाग 474000
हरिद्वार 700000
टिहरी 60000
चमोली 740000
पिथौरागढ़ 2245000








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed