{"_id":"5b3bddc14f1c1bc0248b4595","slug":"31530650049-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों-बुजुर्गों को नहीं बैठाते बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों-बुजुर्गों को नहीं बैठाते बस चालक
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
परिवहन निगम की बसों में सीटें खाली होने के बावजूद छात्रों व बुजुर्गों को बसों में नहीं बैठाने और उनसे बदसलूकी करने के मामले में महाप्रबंधक ने कड़ी नाराजगी जतायी है। इस संबंध में महाप्रबंधक ने सभी डिपो सहायक महाप्रबंधकों को कड़ा पत्र लिखा है।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने यह कदम कुछ छात्रों व बुजुर्गों की शिकायत के बाद उठाया है। छात्रों व बुजुर्गों का आरोप है कि परिवहन निगम की बसों में सीटें खाली होने के बावजूद तमाम चालक-परिचालक नहीं बैठाते हैं। इसके अलावा बस में बैठाने को लेकर चालक-परिचालक छात्रों और बुजुर्गों से बदसलूकी भी करते हैं। वहीं यात्रियों को निर्धारित स्टॉपेज के बजाय काफी आगे या पीछे उतार दिया जाता है। छात्रों का आरोप है कि मुफ्त यात्रा पास होने के बावजूद बसों में सुविधा नहीं मिल रही है। इसके अलावा रूट के बाबत भी चालक-परिचालक झूठ बोलते हैं। इस मामले में महाप्रबंधक दीपक जैन ने सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक को कड़ा पत्र भेजा है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि किसी चालक-परिचालक द्वारा छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों को बसों में नहीं बैठाने का मामला सामने आने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी बुजुर्ग व छात्रा से बदसलूकी पर संबंधित चालक-परिचालक को सीधे निलंबित किया जाएगा।