फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीजेएम कोर्ट में पेश हुए सुबोध उनियाल

सीजेएम कोर्ट में पेश हुए सुबोध उनियाल

Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में पेश हुए सुबोध उनियाल
सीजेएम कोर्ट में पेश हुए सुबोध उनियाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सोमवार को आरोप-पत्र पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अन्य आरोपियों के न पहुंचने पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 जुलाई दी है। वहीं गैरहाजिर रहने वाले नेताओं ने न्यायालय से हाजिरी माफी मांगी है।
गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2009 को तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान मंत्री हरक सिंह रावत की अगुवाई में विधानसभा का घेराव कर हंगामा किया गया था। आरोप है कि इस दौरान नेताओं ने पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट भी की थी। इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, शंकर चंद्र रमोला, संग्राम सिंह पुंडीर, विनोद रावत, शिवेश बहुगुणा सहित कई अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से इस मामले की सुनवाई चल रही थी। गत 20 अप्रैल को न्यायालय ने सुनवाई के दौरान उक्त सभी नेताओं के गैरहाजिर रहने पर गैर जमानती वारंट जारी कर चार दिन में कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद इन नेताओं ने 24 अप्रैल को न्यायालय में पेश होकर अपनी जमानत कराई थी। पिछले दिनों पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध उनियाल के अधिवक्ता रघुवीर सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार को इस मुकदमे में आरोप-पत्र पर सुनवाई होनी थी। इसके लिए सुबोध उनियाल कोर्ट पहुंचे थे। अन्य नेता अनुपस्थित रहे थे। इसके लिए उनकी ओर से हाजिरी माफी मांगी गई है। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए आगामी 12 जुलाई मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed