{"_id":"5b3a8d414f1c1be6568b4643","slug":"31530563905-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 24 घंटे प्रदेश में जमकर बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 24 घंटे प्रदेश में जमकर बारिश
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हुई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 250 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, कुमाऊं के कई अन्य इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। गढ़वाल मंडल में भी अच्छी बारिश हुई है।
प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद से लगातार रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इसमें खासी तेजी आई है। रविवार देर रात से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश शुरू हुई, जो सोमवार दिनभर जारी रही। इस दौरान कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई। राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिन में कई दौर की बारिश हुई।
--
दून में हुई 32.2 मिमी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी देहरादून में एक जून से अब तक 293.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में 32.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
--
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश
क्षेत्र बारिश (मिमी में)
मुनस्यारी 250
बनबसा 140
नैनीताल 110
हल्द्वानी 110
धारचूला 70
जौलीग्रांट 50
रुड़की 50
पंतनगर 50
रामनगर 40
देहरादून 32
कोटद्वार 30