फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसीसी और स्टार क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

एसीसी और स्टार क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एसीसी और स्टार क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले
एसीसी और स्टार क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांचवीं क्रांति देवी स्मृति देवी अंडर-16 सैफ्रॉन लीफ चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को आस्था क्रिकेट क्लब और स्टार क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। एसीसी के कन्हैया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
शनिवार को शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में पहले मुकाबले में एसीसी ने दून स्टनर को 75 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी की पूरी टीम 25.2 ओवर में 179 रनों पर आउट हो गई। कन्हैया ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। निचले क्रम में मिहिर ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दून स्टनर के सार्थक और धीरज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी दून स्टनर के असलन ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 17 ओवर में केवल 104 रनों पर आउट हो गई। एसीसी के गेंदबाज आरिफ अली ने चार, निखिल ने तीन और कन्हैया ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में फिलफोट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 98 रनों पर सिमट गई। निर्मल (28) और अनुभव (12) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। स्टार क्रिकेट के प्रियांशु ने चार और शिवम व सौरभ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट की टीम ने 14.2 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शिवम ने 28, प्रियांशु ने 16 और अंकुर ने 15 रन बनाए। फिलफोट के अनिकेत और निर्मल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed