फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पारंपरिक अंदाज में हुआ बांग्लादेश टीम का स्वागत

पारंपरिक अंदाज में हुआ बांग्लादेश टीम का स्वागत

Wed, 30 May 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पारंपरिक अंदाज में हुआ बांग्लादेश टीम का स्वागत
पारंपरिक अंदाज में हुआ बांग्लादेश टीम का स्वागत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अफगानिस्तान के साथ तीन जून से शुरू हो रहे तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए मंगलवार की देर शाम बांग्लादेश की टीम दून पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टीम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल पहुंचाया गया। जहां पारंपरिक अंदाज में टीम का स्वागत किया गया। वहीं, कप्तान शाकिब अल हसन के बृहस्पतिवार को पहुंचने की संभावना है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस और विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ बांग्लादेश की टीम एयरपोर्ट से नंदा की चौकी स्थित होटल रिजेंटा पहुंची। जहां स्थानीय कलाकारों की टीम ने पारंपरिक गढ़वाली गीतों पर नृत्य के साथ टीम का स्वागत किया। इस दौरान होटल के एमडी अभिषेक गोयल, महाप्रबंधक दिलीप छाबड़ा, सेल्स मैनेजर यासिर अराफात और स्टाफ ने माला पहनाकर देहरादून पहुंचने पर उनका स्वागत किया। टीम ने होटल में पहुंचकर रोजा खोला। अफगानिस्तान के साथ बांग्लादेश का पहला टी-20 मैच तीन जून को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की 40 सदस्यीय टीम पहले ही दून पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

===
बेहतरीन प्रदर्शन करेगी बांग्लादेश : वॉल्श
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच कोर्टनी वॉल्श ने कहा कि टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन करेगी। कहा कि दोनों ही टीमें बेहतर हैं। वहीं, उप कप्तान मो. महमूद उल्ला ने कहा कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। टीम मैनेजर खालिद महमूद ने कहा कि तेज गेंदबाज मुश्तफिजुर रहमान की कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि दून काफी अच्छा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज अभ्यास करेगी बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम बुधवार से राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दो दिन अभ्यास करेगी। वहीं, एक जून को सुबह अभ्यास के बाद शाम को टी-20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी। अफगानिस्तान के साथ बांग्लादेश का पहला टी-20 मैच तीन जून को खेला जाएगा।
---
नाबी पहुंचे, राशिद के एक जून को पहुंचने की संभावना
देहरादून। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन गेंदबाज राशिद खान मंगलवार को नहीं पहुंचे। वह 31 को इंग्लैंड स्थित लॉडर्स के मैदान में आईसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच में शिरकत करेंगे। उनके एक जून को पहुंचने की संभावना है। वहीं, मो. नाबी के मंगलवार देर शाम दून पहुंचकर अफगानिस्तान की टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
---
बांग्लादेश के साथ जुड़े भारतीय स्पिनर जोशी
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम के साथ पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी जुड़ चुके हैं। वह बांग्लादेश के गेंदबाजी को स्पिन के गुर सिखाएंगे।

--
तेज गेंदबाज रहमान नहीं खेलेंगे सीरीज
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुश्तफिजुर रहमान चोटिल होने के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम को उनकी कमी खल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed