{"_id":"5b0c64f44f1c1bf36e8b50fa","slug":"31527538932-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना एनसीसी का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना एनसीसी का उद्देश्य
Updated Tue, 29 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डालनवाला स्थित वेलहम ब्वॉयज स्कूल सभागार में सोमवार को एनसीसी बटालियन 29वीं वाहिनी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि एनसीसी प्रभारी अपर महानिदेशक मेजर जनरल सी. मणि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अच्छा नागरिक बनाने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। पिछले साल उत्तराखंड के 30 कैडेट फौज में अधिकारी बने थे। इनमें से पांच 29 वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन के कैडेट थे। इस मौके पर उन्होंने 29वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन के कर्नल सुदीप बोस को उत्तराखंड में चैंपियन घोषित किया। इस अवसर पर एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर जीपीएस सिसोदिया, 9महार के कमान अधिकारी कर्नल अजय शेखावत, वेलहम ब्वॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. गुनमीत बिंद्रा, एनसीसी निदेशालय के निदेशक कर्नल प्रशांत सरकार, मेजर एसके विश्नोई, मेजर अतुल सिंह, कैप्टन प्रभात द्विवेदी आदि मौजूद रहे।