फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह ने किया सरेंडर, जमानत

मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह ने किया सरेंडर, जमानत

Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह ने किया सरेंडर, जमानत
मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह ने किया सरेंडर, जमानत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून
पुलिस पर पथराव और बलवे के आरोपी वर्तमान मंत्री व तत्कालीन कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। साल 2009 में हुए घटनाक्रम में आरोपी नेताओं के खिलाफ गत सात अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2009 को नेता प्रतिपक्ष रहे हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा कूच किया था। इन नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने उस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की, पथराव और मारपीट की थी। इस मामले गत सात अप्रैल को न्यायालय ने आरोपी 25 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। इनमें 19 आरोपियों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदीप टाम्टा, मनीष नागपाल आदि ने 20 अप्रैल को जमानत करा ली थी लेकिन इस दौरान मुख्य आरोपी हरक सिंह रावत, किशोर उपाध्याय, संग्राम सिंह पुंडीर, विनोद रावत, शंकर चंद रमोला और शिवेश बहुगुणा उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे में न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। मंगलवार को हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने न्यायालय में सरेंडर किया। इसके बाद सभी को 25-25 हजार रुपये के दो-दो जमानती देने पर न्यायालय ने जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई चार मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed