फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज आरोग्य धाम में सुपर स्पेशलिस्ट करेंगे मुफ्त जांच

आज आरोग्य धाम में सुपर स्पेशलिस्ट करेंगे मुफ्त जांच

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
आज आरोग्य धाम में सुपर स्पेशलिस्ट करेंगे मुफ्त जांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून अस्पताल के पास स्थित आरोग्य धाम अस्पताल में आज गैस्ट्रो (पेट की विभिन्न बीमारियों), वेरियेट्रिक (मोटापे का उपचार कर पतला होने), कैंसर और हड्डी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच कर उपयोगी परामर्श देंगे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले शिविर में लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।
आरोग्य धाम अस्पताल की प्रबंधक डॉ. प्राची कंडवाल ने बताया कि मंगलवार को वेरियेट्रिक व गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल, कैंसर सर्जन डॉ. नवनीत जैन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन गिरोटी लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच करेंगे। साथ ही उन्हें उपयोगी और आवश्यक परामर्श भी देंगे। उन्होंने बताया कि आज अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खान-पान की खराब आदतों के चलते लोगों में पेट की बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं, लगातार बढ़ता मोटापा भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। वेरियेट्रिक सर्जरी के जरिये इससे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच और उपचार के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। कैंसर सर्जन डॉ. नवनीत जैन नए-पुराने कैंसर और कैंसर के उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों के संबंध में जानकारी देंगे। लोगों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त की जाएंगी।
विज्ञापन

.........................
यहां करें संपर्क
अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए 0135-2719992 और 0135-2719995 पर संपर्क किया जा सकता है।
......................
25-26 को भी लगेंगे कैंप
अमूल्य जीवन चैरिटेबल सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 25 व 26 अप्रैल को भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। 25 अप्रैल को तुंतोवाला स्थित होप चिल्ड्रन एकेडमी और 26 अप्रैल को धौलास स्थित स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगेगा। दोनों शिविरों में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और मुफ्त दवाएं देंगे। होप चिल्ड्रन एकेडमी में मोबाइल नंबर 9997952646 और स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मोबाइल नंबर 9456783911 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed