फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राहुल, शिवम और रवि बने मिस्टर फेयरवेल

राहुल, शिवम और रवि बने मिस्टर फेयरवेल

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राहुल, शिवम और रवि बने मिस्टर फेयरवेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में शनिवार को एमबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। राहुल, शिवम और रवि मिस्टर फेयरवेल चुने गए। जबकि, आन्या, महम और माहिरा के सिर मिस फेयरवेल का ताज सजा।

विवि के चांसलर डॉ. एमपी जैन ने अपने कॉलेज के दिनों की यादें साझा कर सीनियर छात्रों को शुभकामनाएं दी। वाइस चांसलर डॉ. राजेंद्र कुमार पांडेय, विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. सुप्रियो घोष ने भी विचार रखे। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए और सीनियर छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मिस्टर एवं मिस फेयरवेल, स्पार्क और टैलेंटेड का भी चयन किया गया। डीन ऐकेडमिक्स प्रो. देबाशीष सेन गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. के अजय सिंह, कुलसचिव बीबी पंत, डॉ. अमित अदलखा, डॉ. स्वाती बिष्ट समेत सभी विभागाें के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इनके सिर सजा ताज
मिस्टर स्पार्क - उत्कर्ष गुप्ता (बीकॉम)
मिस स्पार्क - प्रियंका सेठी (बीबीए)
मिस्टर टैलेंटेड - तंजोत भल्ला (बीबीए एलएलबी)
मिस टैलेंटेड - प्राची त्रिपाठी (बीए एलएलबी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed