{"_id":"5a931bed4f1c1bf07b8b9554","slug":"31519590381-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन, गुलाल और फूलों की बारिश के बीच मिले दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन, गुलाल और फूलों की बारिश के बीच मिले दिल
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वैश्य परिवारों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह में कलाकारों ने होली गीत और नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। चंदन, गुलाल और फूलों की बारिश के बीच समाज के लोगों ने जमकर होली खेली।
रविवार शाम को जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में सैकड़ों वैश्य परिवार होली मिलन समारोह में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने दर्शकों को बताने की कोशिश की कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समारोह में कलाकारों ने पंजाबी और गढ़वाली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मथुरा-वृंदावन से आए राधे कृष्ण बने कलाकारों के नृत्य की दर्शकों ने खूब सराहना की। भव्य फूलों की होली खोली गई और लोगों ने चंदन-गुलाल का तिलक लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली आपसी प्रेम एवं सौहार्द का त्योहार है। होली पर समाज के सभी लोग एक-दूसरे की अच्छाइयों को अपनाएं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, वैश्य महासभा अध्यक्ष विनोद गोयल, राजेंद्र कुमार गोयल, विवेक अग्रवाल, महिला विंग की अध्यक्ष रमा गोयल, राजेश गर्ग, अजय गर्ग, सुधीर अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अनु अग्रवाल, अनुराग गोयल, संजय कुमार गर्ग, शिवम अग्रवाल और क्रांति सिंघल मौजूद थे। संचालन ज्योतिका लाल ने किया।
विज्ञापन
--
नव दंपतियों को दी बधाई
होली मिलन समारोह में वैश्य समाज के नव दंपतियों को मुख्यमंत्री ने होली की बधाई के साथ ही सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। महासंघ की ओर से समाज के नव दंपतियों को समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया था।