{"_id":"5a8dd7d84f1c1bbe218b4658","slug":"31519245272-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कूच करते 40 योग प्रशिक्षित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कूच करते 40 योग प्रशिक्षित गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
स्कूलों में नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे 40 योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटे सुद्धोवाला जेल परिसर में बैठाए रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
उत्तराखंड योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस और प्रशिक्षित बेरोजगारों के बीच नोक-झोंक भी हुई। बेरोजगारों ने कहा कि वर्ष 2010 से स्कूलों में योग पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को हर साल करोड़ों रुपये की किताबें दी जा रही हैं, लेकिन योग प्रशिक्षितों की कई बार के आश्वासन के बावजूद नियुक्ति नहीं हुई।
जबकि, वर्ष 2016 में कैबिनेट से नियुक्ति का प्रस्ताव पास हो चुका है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रदेश में योग प्रशिक्षित बेरोजगारों की अनदेखी की जा रही है। बेरोजगारों को आश्वासन के अनुरूप नियुक्ति नहीं मिली तो विरोध से बेरोजगार फिर से सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में चमोली के जिलाध्यक्ष संदीप शाह, देहरादून के जिलाध्यक्ष भोपाल रावत, रवि थपलियाल, सुलेखा राणा, कला दानू, विजयपाल सिंह रावत, मनोज शामिल रहे।