{"_id":"5a81f5b64f1c1b28428b4f49","slug":"31518466486-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में बढ़ेगा दिव्यांगों के कल्याण का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में बढ़ेगा दिव्यांगों के कल्याण का बजट
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्र दिव्यांग समेत समाज के सभी कमजोर वर्गों को सशक्त करने और मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष फोकस कर रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में दिव्यांगों के कल्याण के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। यह बात सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में नए भवन के लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने केंद्रीय कानून को जल्द लागू करने की बात कही।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में दिव्यांगों की बेहतरी के लिए कई काम किए हैं। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए नया कानून बनाया गया है। पहले दिव्यांगों की सात श्रेणियां थीं, जिन्हें बढ़ाकर 21 किया गया है। नौकरियों में मिलने वाला आरक्षण तीन से बढ़ाकर चार फीसदी किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में मिलने वाले आरक्षण को तीन से बढ़ाकर पांच फीसदी किया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि केंद्रीय कानून जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान को दिव्यांगों के उच्च शिक्षा व वोकेशनल ट्रेनिंग के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। इस मौके पर दिव्यांगों ने संस्थान के मुख्य गेट के सामने अंडरपास बनाने की मांग की, जिस पर सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, संस्थान की निदेशक अनुराधा डालमिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर जिले में भेजे 30 डॉक्टर
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पिछली सरकार की कमियों के कारण हम हेल्थ सर्वे और सूचकांक में पिछड़े हैं। प्रदेश में करीब दो हजार चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। बीते दिनों में प्रत्येक जिले में 30-30 डॉक्टर भेजे गए हैं। आने वाले समय में प्रदेश का स्वास्थ्य सूचकांक सुधरेगा और हेल्थ सर्वे में भी हमारी स्थिति बेहतर होगी।
उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। ब्रेल प्रेस के लिए वीरेंद्र सिंह व कमलवीर सिंह, श्रेष्ठ कर्मचारी के लिए वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, देवी लाल, नीरज सेठी, सुरक्षा दायित्व के लिए जुबेर खान, व स्वच्छता के लिए संतोष को सम्मानित किया।