फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैंसर के इलाज को टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई से होगा एमओयू स्वास्थ्य संबंधी

कैंसर के इलाज को टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई से होगा एमओयू स्वास्थ्य संबंधी

Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैंसर के इलाज को टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई से होगा एमओयू   स्वास्थ्य संबंधी
कैंसर के इलाज के लिए टाटा अस्पताल से होगा एमओयू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी में कैंसर के इलाज के लिए दून मेडिकल कॉलेज और टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के बीच एमओयू होने जा रहा है। जिसके तहत अस्पताल की ओर से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण लगाए जाएंगे और विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्व कैंसर दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि एमओयू के लिए फाइल शासन को भेजी जा चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई को दून मेडिकल कॉलेज में जगह उपलब्ध कराई जाएगी। टाटा अस्पताल उपकरण और डाक्टरों की व्यवस्था करेगा। कैंसर सर्जन डा. नवनीत जैन ने कहा कि कॉलेज में अब तक 800 कैंसर पीड़ितों का इलाज किया जा चुका है। जिनमें सर्वाधिक मामले ब्रेस्ट कैंसर के थे। इनमें 150 पीड़ितों की शल्य चिकित्सा की गई। सहयोग केंद्र रायपुर के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने कैंसर रोग के निदान में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग कर कई रोगों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डा. केपी पंत ने लोगों को जागरूकता के लिए इस तरह के लगातार शिविर लगाए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा, कैंसर सर्जन रेडियो थेरेपिस्ट डा. मानसी घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed