फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह से नौ फरवरी तक बैडमिंटन व बास्केटबाल

छह से नौ फरवरी तक बैडमिंटन व बास्केटबाल

Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छह से नौ फरवरी तक बैडमिंटन व बास्केटबाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन और बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा। बैडमिंटन में अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि परेड मैदान स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में छह से नौ फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को पांच फरवरी तक प्रविष्टि जमा करनी होगी। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की सिंगल और मिक्स डबल्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2002 के बाद होना चाहिए। जबकि, अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2000 के बाद होना चाहिए। बास्केटबॉल में अंडर-21 बालक-बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म एक जनवरी 1997 के बाद हुआ हो। बास्केटबॉल प्रतियोगिता छह से आठ फरवरी तक खेली जाएगी।
विज्ञापन

--
यहां करें संपर्क
बास्केटबॉल प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए उप क्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल से मोबाइल नंबर 9411554601 और बैडमिंटन के लिए उप क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत से मोबाइल नंबर 8057378542 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed