{"_id":"5a64f3cb4f1c1b7c268b5a29","slug":"31516565451-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्यों के लिए 50 हस्तियों को पर्लस ऑफ नेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 50 हस्तियों को पर्लस ऑफ नेशन अवार्ड
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हीलिंग ऊर्जा एवं प्राइड हेल्थ एंड वेलनेस सोसायटी ने रविवार को पर्ल्स ऑफ नेशन अवार्ड 2018 सेरेमनी का आयोजन किया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले देशभर से चयनित 50 लोगों को अवार्ड से नवाजा गया। इनमें देहरादून की नौ हस्तियां हैं। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सुबोध उनियाल, बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद और अवतार गिल, धर्मगुरु डॉ. एचएस रावत, सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर डॉ. हर्लिन कौर, ज्योतिषी डॉ. शिबानी एस कासुल्ला ने चयनित हस्तियों को अवार्ड दिए।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी की शुरुआत राजिंग स्टार ग्रुप के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अवार्ड कार्यक्रमों से प्रेरणा मिलती है। वहीं अवार्ड पाने वालों को नई ऊर्जा मिलती है। प्रकाश पंत ने कहा कि सुख की प्राप्ति कर मनुष्य अपने लक्ष्य को भूल जाता है, लेकिन सामाजिक कार्य करने वाले हमेशा दूसरों के लिए जीते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद और अवतार गिल ने डॉ. हर्लिन कौर द्वारा आयोजित अवार्ड सेरेमनी को सराहा। रजा मुराद ने कहा कि जो दूसरों के लिए जीते हैं वही हमेशा आगे बढ़ते हैं। प्राइड हेल्थ एंड वेलनेस सोसायटी की अध्यक्ष हर्लिन कौर ने कहा कि सामाजिक कार्य, चिकित्सा, ज्योतिषि, टैरो कार्ड रीडर, कला, शिक्षा, नृत्य, सफल उद्यमी महिला एवं पुरुषों को अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, डॉ. हरसिमरन कौर, गुंजन कैंथुरिया समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इनको मिला अवार्ड; आरती कवि, शीतल गायकवाड़, जरविंदर कौर, ऋतु छाबड़ा, नेहा गौड़, स्वाति वर्मा, नीलू कौर, सुप्रीया खुराना, सिलवी कौर, चंद्रशेखर मेहरवाल, एनी सिंह, हिमांशु दुआ, नलनी तनेजा, रचना पांडे, डॉ. गुरुविंदर सिंह चौधरी, डॉ. सुमित्रा प्रभा करण, मो. जकुउद्दीन महदी, दीपांशी, प्रो. रूपेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुड़ियाल, योगेश सर्पा, सिम्मी कुकरेजा, संदीप द्विवेदी, मानसी रस्तोगी, मंजोत छाबड़ा, नमिता पारितोष, समदिती सरीन, कविता, गुलाल शर्मा, अंशु के सूद, जीवितेश सिंह, चेतन दीप, आस्तिक खुराना, पूनम चौधरी, डॉ. किरण पुरोहित, रविंद्र विजय, नमिता कोहक, संजीव कुमार, अभिषेक चौहान, ऋषि छाबड़ा, नेहा गौड़, डॉ. राजीव पाल, डॉ. पार्थ पांडे, सोनिका महेंदीरत्ता, रवि प्रकाश शर्मा, निखिल कपिल, हरप्रीत सिंह और स्नेहा अग्रवाल।
कोर कमेटी ने किया चयन
अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी हस्तियों का चयन प्राइड हेल्थ एंड वैलनेस सोसायटी की कोर कमेटी ने किया है। चयन के बाद ही हस्तियों को पर्लस ऑफ नेशन अवार्ड-2018 दिया गया।
जिंदादिली से नमिता ने कैंसर को दी मात; नमिता कोहक नासिक की रहने वाली हैं। 36 साल की नमिता ने कैंसर जैसी बीमारी को अपनी जिंदादिली से मात दे दी है। नमिता पेट के कैंसर से पीड़ित थीं। साढ़े चार साल के इलाज के बाद वह अपनी हिम्मत से दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं। नमिता ने कैंसर पीड़ितों की जीवटता की प्रतियोगिता जीती है। प्रतियोगिता 22 जुलाई 2017 को अमेरिका में हुई थी। इसमें 48 देशों की कैंसर पीड़ित महिलाएं शामिल हुई थीं। प्रतियोगिता में नमिता के बुलंद हौसले ने उन्हें ताज दिलाया। नमिता का 13 साल का बेटा है। नमिता सामाजिक कार्यकर्ता हैं और एजूकेशन के क्षेत्र में काम करती हैं।
महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं डॉ. पुरोहित; डॉ. किरण पुरोहित महिला उत्थान के लिए पिछले तीन दशकों से कार्य कर रही हैं। जनजातीय क्षेत्र सीमांत जोशीमठ एवं जौनसार चकराता में महिलाओं को कृषि, बागवानी, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ रही हैं। डॉ. किरण को जीवाजी थियोलोजिकल यूनिवर्सिटी चेन्नई से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2017 मिल चुका है। डॉ. पुरोहित को एशिया बिजनेस स्टार अवार्ड, उत्तराखंड श्री पैसिफिक एक्सीलेंट अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिल चुके हैं।