फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में एडीएम ने लोगों से मांगे साक्ष्य

ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में एडीएम ने लोगों से मांगे साक्ष्य

Wed, 17 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में एडीएम ने लोगों से मांगे साक्ष्य
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत के मामले की जांच कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने जनता से साक्ष्य मांगें हैं। उन्होंने लोगों से 15 दिन के भीतर साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जा सके।
बीते छह जनवरी को हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय जनता मिलन कार्यक्रम में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंचे थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें दून अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नौ जनवरी को ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत हो गई। इस मामले में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने घटना से संबंधित कारणों की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल को सौंपी थी। बुदियाल ने बीते दिनों अस्पताल जाकर ट्रांसपोर्टर का इलाज कर रहे चिकित्सकों के बयान दर्ज किए थे। अब उन्होंने प्रकाश पांडेय की मौत से पहले घटना की स्थिति और कारणों आदि को लेकर लोगों से जांच में सहयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों से घटना से संबंधित साक्ष्य या दस्तावेज 15 दिन के भीतर उनके कार्यालय में आकर देने की अपील की है। मांगें हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की मौत मामले की न्यायिक जांच हो: ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत के मामले की जांच को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने गांधी पार्क में संयुक्त रूप से धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा, उक्रांद, भाकपा, उपपा, जनता और भाकपा माले ने मंगलवार को संयुक्त रूप से गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने ट्रांसपोर्टर के मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में ट्रांसपोर्टर के परिवार को मुआवजा एवं नौकरी देने, दोषी अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान बच्चीराम कंसवाल, इंद्रेश मैखुरी, हितेश मोहन नैथानी, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, समर भंडारी, कुलदीप मदवाल, हरजिंदर सिंह, अशोक शर्मा, लेखराज, अभिषेक भंडारी, अतुल कुमार सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed