{"_id":"595d13e64f1c1b2c488b45c6","slug":"31499272166-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्\nथान दफ्तर पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस् थान दफ्तर पर लोगों का हंगामा
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में पेयजल किल्लत के विरोध में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में हंगामा किया। व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में उन्होंने जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करने की मांग की।
नगर क्षेत्र में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति न होने पर स्थानीय लोग बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में जा धमके। कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए पेयजल वितरण की की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। कहा पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण होटल कारोबारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। घरों में कामकाज नहीं हो पा रहा है। व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर उन्होंने जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा। सहायक अभियंता पाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पंप हाउस में पानी पंपिंग नहीं हो पा रहा है। कभी बारिश से पंप हाउसमें मलबा घुसने से व्यवधान हो रहा है। पंपिंग योजना पुनर्गठन का प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेज दिया है। हंगामा करने वालों पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी, सतीश चमोली, प्रवेश चौहान, कांति चौहान, पर्वत कुमाईं, शुभम नेगी व राकेश आदि शामिल थे।