फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में आंदोलन की सुगबुगाहट होने लगी है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक गुट ने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का यह गुट पिछले दो दिनों से बांह में काला फीता बांध विरोध जता रहे हैं।

बुधवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक गुट ने प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के इस गुट का कहना था कि विवि प्रशासन कर्मचारियों की पदोन्नति, रेशनलाइजेशन जैसे मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी मनोज रतूड़ी, डा. युद्धवीर कंडारी, डा. संजय ध्यानी, नरेश खंडूड़ी, ललित भट्ट, देवेंद्र फर्स्वाण, मनोज नेगी ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने इस संबंध में कुल सचिव से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed